Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुरः सुर्खियों में ग्राम सभा ठेंगहा! प्रधान व सचिव पर पैसा निकालने का आरोप फर्जी


ग्राम प्रधान ने आरोपों को किया खारिज ! बताया - हमारे ऊपर गलत आरोप लगाया गया

संग्रामपुर/अमेठी। ग्राम सभा में मरम्मत कार्य के नाम पर ग्राम प्रधान पर लगाए जा रहे पैसे के बंदरबांट के आरोपों को पूरी तरह निराधार, झूठा और भ्रामक बताया गया है। ग्राम प्रधान का कहना है कि ग्राम सभा में कराए गए सभी विकास एवं मरम्मत कार्य शासन की निर्धारित प्रक्रिया और नियमों के अनुसार किए गए हैं। प्रधान ने कहा कि कुछ लोग व्यक्तिगत द्वेष और राजनीतिक कारणों से उनकी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी को किसी कार्य पर कोई संदेह है तो वह सक्षम अधिकारियों से निष्पक्ष जांच करा सकता है। जांच में सभी तथ्य स्पष्ट हो जाएंगे और सच्चाई सामने आ जाएगी।ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें तथा केवल सत्यापित जानकारी पर ही भरोसा करें। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत पारदर्शिता और जनहित के सिद्धांतों के अनुसार कार्य करती रहेगी। जिले के विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के ग्रामसभा ठेंगहा क्षेत्र के चर्चाओं में सुर्खियों में है। ग्राम सभा के कुछ ग्रामीणों से बीते दिनों जिलाधिकारी से शिकायत कि ग्राम सभा ठेंगहा में पंचायत भवन मरम्मत के नाम पर लगभग 34 लाख रूपया निकाल कर प्रधान व सचिव ने बंदरबांट किया है।ठेंगहा में वर्तमान प्रधान सुदामा सिंह ने आरोपों को खारिज करते हुए बताया कि हमारे ऊपर गलत आरोप लगाया गया है। हमारे गांव में पंचायत भवन निष्प्रयोज्य है जो पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। उन्होंने बताया कि मरम्मत के नाम पर लगभग 34 लाख का आरोप लगा है जबकि पंचायत के खाते में इतना पैसा होता तो दो पंचायत भवन का निर्माण हो सकता था उन्होंने कहा कि चुनावी रंजिश के कारण हमारे ऊपर यह गलत आरोप लगाया गया है पंचायत बैठक में कार्ययोजना तैयार की गई थी जिसमें विभिन्न कार्य कराने के लिए योजना ऑनलाइन ई स्वाराज पोर्टल पर की गई थी उसी को देखकर इन लोगों ने हमारे ऊपर गलत आरोप लगाया। इस ग्राम पंचायत में ग्राम विकास अधिकारी मिथिलेश कुमार यादव है। मामले को लेकर आर एस विनोद कुमार सिंह व  तकनीकी सहायक मनरेगा संजय कुमार मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की उसके बाद खाते का विवरण निकल गया जिसमें मरम्मत के नाम पर पैसा   नहीं निकला गया। फिलहाल अधिकारियों  द्वारा मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |