पूर्व सांसद विनायक राउत की बहू ने ससुराल वालों पर जादू-टोना के आरोप लगाए
July 12, 2026
शिवसेना (यूबीटी) के पूर्व सांसद विनायक राउत की बहू गिरिजा राउत ने पति गीतेश राउत समेत पूरे परिवार पर जादू-टोना और घरेलू अत्याचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। गिरिजा राउत ने कापुरबावड़ी पुलिस स्टेशन में अंधश्रद्धा निर्मूलन कानून के तहत केस दर्ज कराया है। ठाणे शहर के कापुरबावड़ी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया गया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने फिरोज अदम शेख नाम के बाबा को गिरफ्तार किया है। ठाणे कोर्ट में आरोपी बाबा को पेश किया गया। कोर्ट ने बाबा को 2 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है।
गिरजा राउत के मुताबिक 2017 में उनकी शादी गीतेश राउत से हुई थी, तब से उनके बीच में कोई सबंध ही स्थापित नहीं हुए। गीतेश हमेशा इनकार करता रहा और बेहतर परिवारिक जीवन के लिए जादू टोना और अघोरी प्रथाओं का सहारा लिया जाता रहा। गिरजा ने कई बार विरोध किया, लेकिन हर बार उन्हें चुप करा दिया जाता था। मारपीट की जाती थी, गंदी गालियां दी जाती थी।
गिरिजा ने बताया कि जादू-टोना की प्रथाओं के लिये विनायक राउत भी बढ़ावा दिया करते थे। सर पर नींबू काटना, अगरबत्ती की भभूत का पानी पिलाना। इस तरह के कृत्य किये जाते थे। गीतेश बहुत सारे पैसे ले आता था और गिरिजा से कैश गिनने के लिए कहता था। घर में मशीन होने के बाद भी गिरिजा से एक बार लगभग 18 लाख रुपये गिनने के लिए कहा गया। ये पैसे कहां से आते थे। इस बारे में गीतेश कोई जानकारी नहीं देता था। गिरिजा ने कहा कि उन्होंने घरेलू हिंसा की शिकायत जरूरी की है, लेकिन 5 करोड़ रुपये या हर महीने 2 लाख रुपये या थ्री बीएच के फ्लैट और ऑटोमेटिक गाड़ी की मांग उन्होंने नहीं की है। विनायक राउत के ये आरोप बेबुनियाद हैं।
