Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः पिता की हत्या करके कलियुगी बेटे ने घर में ही किया शव को दफन, एक सप्ताह बाद हुआ हत्या का पर्दाफाश


प्रतापगढ/बाबागंज। एक कलियुगी बेटे ने अपने बाप को मारकर अपने ही घर में दफन कर दिया। शव के सड़ जाने के बाद जब घर से दुर्गंध आने लगी तो मृतक के परिजनों ने मामलें की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने जब घर के अंदर जाकर देखा तो कमरे में लाश को दफन कर दिया गया था। पुलिस ने शव को खोदकर बाहर निकाला और उसको पीएम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र ने अपने ही सगे भाई के खिलाफ हत्या की आंशका जाहिर करके पुलिस को तहरीर दी है।

महेशगंज थाना क्षेत्र के अठैसा मजरे प्रीतमपुर गांव का रहने वाले जगदीश दुबे (83 वर्ष) घर पर अपने सबसे छोटे पुत्र विजय के साथ रहतें थें। उनका सबसे बड़ा पुत्र संतोष (47 वर्ष) दिल्ली में तो दूसरा पुत्र अजय  (40 वर्ष) गुड़गांव में सपरिवार रहतें हैं। तीनों भाइयों का आपस में बंटवारा हो चुका है और तीनों ने गांव में अपना अलग-अलग घर भी बनवा लिया है। विजय भी पहले दिल्ली में रहता था लेकिन पिछले कई माह से वह घर पर ही रहता है और उसके साथ उसके पिता जगदीश भी रहतें थें। खेतीबाड़ी मजदूरी करने के साथ विजय ने गांव में ही चेतरा माइनर की पटरी पर पान और  गुटका की दुकान भी खोल रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि 15 जुलाई को देर शाम जगदीश और विजय के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ तो उसके बाद गांव में न तो विजय दिखा और न ही उसके पिता जगदीश।  करीब एक सप्ताह तक जब विजय के घर में ताला बंद रहा और दोनों पिता- पुत्र ग्रामीणों को नही दिखे तो ग्रामीणों ने इस बात की सूचना उनके दो अन्य पुत्र संतोष और अजय को दे दी। सूचना पाकर बुधवार को संतोष और विजय शहर से अपने गांव आ गए और संतोष ने अपने पिता के गायब होने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी तो पुलिस ने मामलें में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया। गुरुवार को सुबह ग्रामीणों को विजय के घर से अचानक बहुत तेज दुर्गंध महसूस हुई तो उन्होंने उनके भाइयों सहित मामलें की सूचना पुलिस को दे दी। करीब पांच माह से अपने मायके गांव पनाकापुर थाना सांगीपुर में रह रही विजय की पत्नी सुमन को जब घटना की जानकारी हुई तो वह भी अपनी मां आशा के साथ अपने ससुराल अठैसा आ गई। सुमन की मौजूदगी में ही ग्रामीणों और उसके जेठो ने ताला तोड़कर दरवाजा खोला तो घर के अंदर ही जगदीश के शव को खोदकर दफन कर दिया गया था। एसओ संदीप कुमार तिवारी ने पुलिस टीम की मदद से काफी मशक्कत करने के बाद शव को खोदकर बाहर निकलवाया तो चारो तरफ दुर्गंध फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर लेखपाल प्रतीक गुप्ता, एसडीएम कुंडा अजय यादव, सीओ सदर मनोज रघुवंशी, एएसपी पश्चिमी संजय राय भी घटना स्थल पर पहुँच गए। फोरेंसिक टीम ने भी घटना की जांच पड़ताल की।इस संबंध में एएसपी पश्चिमी संजय राय का कहना है मृतक के पुत्र अजय ने अपने ही छोटे भाई विजय के खिलाफ हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। रिश्तों को शर्मसार करने वाली ह्रदय विदारद घटना को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

पिता के हत्या के मामलें में आरोपी बने विजय के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि वह एक नशेड़ी व्यक्ति है। नशा करके वह गांव वालों के अलावा अपने घर में भी लड़ाई करता रहता है। नशा करके दिन भर वो इधर -उधर घूमता रहता है। अपने पिता की देखभाल भी वो नही करता था। नशा के कारण ही उसकी पत्नी और पिता से लड़ाई होती रहती थी। नशे में वह अपनी पत्नी को भी जमकर मारता पीटता है। उसकी पत्नी सुमन ने बताया कि विजय द्वारा मारने के कारण ही उसका गर्भ भी खराब हो गया था।इसीलिए वह पिछले पांच माह से अपने मायके में ही रह रही है।  ग्रामीणों को आंशका है कि घटना वाले दिन भी जगदीश और विजय के बीच नशे को लेकर ही विवाद हुआ होगा और उसी विवाद के कारण नशे में विजय ने अपने पिता की हत्या करके शव को घर में ही दफन करके फरार हो गया। घटना कैसे भी और किन्ही परिस्थितियों में हुई हो लेकिन एक पुत्र द्वारा इस तरह पिता की हत्या करना और फिर सबूत छीपाने के उद्देश्य से उसके शव को घर में दफन कर देना  मानव सभ्यता के विपरीत एक क्रूर कृत्य है। जिसे किसी भी समाज में स्वीकार नही किया जा सकता है। घटना को सुनकर लोग हतप्रभ हो जा रहें हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |