Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः युवती का अपहरण, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज


प्रतापगढ़। जिले में लालगंज तहसील क्षेत्र की सांगीपुर पुलिस ने युवती के अपहरण को लेकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के मुरैनी पूरे पाण्डेय निवासी नन्हें पाल पुत्र शिवराम ने दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी बीस वर्षीया पुत्री बीती तीस जून को दोपहर घर से निकली। देर शाम तक वह घर नहीं लौटी तो परेशान परिजनों ने खोजबीन की। पता न चलने पर पीड़ित ने सांगीपुर थाना के राजमतीपुर गांव निवासी विकास पाल पुत्र अशोक के खिलाफ बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की आंशका को लेकर तहरीर दी है। पीड़ित ने तहरीर मे यह भी कहा है कि आरोपी द्वारा बेटी के अपहरण के पहले परिवार को जानलेवा धमकी दी जा चुकी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी विकास पाल के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |