लखनऊ: सैरपुर में देर रात पुलिस गश्त, कस्बा और बाहरी इलाकों में बढ़ाई गई निगरानी! सावन के प्रथम दिन सैरपुर थाना प्रभारी ने क्षेत्र में सूरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
July 30, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के सैरपुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस ने सड़कों पर उतरकर गश्त की। इस दौरान सैरपुर चैराहा रैथा कस्बा के साथ-साथ बाहरी इलाकों मुबारकपुर, तरहिया,सैरपुर चैकी क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ। सैरपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार कोरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पैदल गश्त कर संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया। वहीं पुलिसकर्मियों ने विभिन्न चैकियों पर तैनात ड्यूटी कर्मियों की जांच की और उनकी सतर्कता परखी। आईं आई एम रोड,रैथा रोड हाइवे रोड पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अन्य क्षेत्रों में संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली गई और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई। साथ ही, वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। गश्त के दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों से जनसंवाद भी किया। पुलिसकर्मियों ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उनकी राय जानी। इस पहल का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करना था।सैरपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार कोरी ने बताया कि यह अभियान उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चलाया जा रहा है। कहा कि जनसंवाद के माध्यम से लोगों की समस्याओं को बेहतर ढंग से समझा जाता है और इससे सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सकता है। वहीं सैरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि सावन माह को देखते हुए देर रात तक चले इस अभियान से यह स्पष्ट है कि पुलिस क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क है। क्षेत्र से गंगाजल लेने जाने वाले किसी भी कांवरियों को दिक्कत ना आयें। कस्बा के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र इलाकों में बढ़ाई गई निगरानी से अपराधियों में भय और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।
