Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

रामायण' में भगवान राम के शाही रूप को और भी विशेष बनाएँगे ट्राइब आम्रपाली के आभूषण


नई दिल्ली
: फिल्म 'रामायण' में भगवान राम की पहली झलक सामने आते ही दर्शकों की नजर सिर्फ किरदार पर ही नहीं, बल्कि उनके शाही आभूषणों पर भी ठहर गई। इन खास आभूषणों को तैयार किया है ट्राइब आम्रपाली ने, जिसने भारतीय परंपरा, शिल्पकला और पौराणिक विरासत को आधुनिक सिनेमा के साथ जोड़ने की कोशिश की है।

फिल्म की आधिकारिक ज्वेलरी पार्टनर ट्राइब आम्रपाली ने करीब 18 महीने तक शोध और डिजाइन पर काम किया। इस दौरान मंदिरों की कला, प्राचीन आभूषणों और रामायण से जुड़े कई प्रतीकों का अध्ययन किया गया, ताकि हर आभूषण कहानी और किरदार के अनुरूप दिखाई दे।

भगवान राम की पहली झलक में सबसे खास 335 ग्राम का हार है, जिसकी प्रेरणा उनके दिव्य धनुष कोदंड से ली गई है। चाँदी और पीतल से बने इस हार में सूर्य, कमल और धर्मचक्र जैसे प्रतीकों को जगह दी गई है, जो भगवान राम के आदर्श, मर्यादा और सूर्यवंशी परंपरा को दर्शाते हैं।

आम्रपाली ज्वेल्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और क्रिएटिव डायरेक्टर तरंग अरोड़ा ने कहा, "रामायण से जुड़ना हमारे लिए सम्मान की बात है। हमारा उद्देश्य सिर्फ आभूषण बनाना नहीं था, बल्कि ऐसे डिजाइन तैयार करना था, जो हर किरदार की पहचान और उसकी यात्रा को दर्शा सकें।"

फिल्म के निर्माताओं ने भी कहा कि रामायण में हर आभूषण सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि कहानी का अहम् हिस्सा है। इन्हें इस तरह तैयार किया गया है कि दर्शक किरदारों के व्यक्तित्व और उनकी विरासत को और करीब से महसूस कर सकें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |