Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उत्तराखडः सेवा, सुशासन, समर्पणष् की भावना के साथ सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखण्ड चिन्यालीसौड़ में जन सेवा शिविर आयोजित! जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार की अवधारणा को किया जा रहा साकार


उत्तराखड । मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के मार्गदर्शन में जनपद में संचालित ष्सेवा, सुशासन, समर्पण ष्जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारष् थीम पर आधारित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सोमवार को विकासखण्ड कार्यालय चिन्यालीसौड़ में जन सेवा शिविर का आयोजन किया गया। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जन शिविर का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना, लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।

जन सेवा शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, स्टालों में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं, आवेदन संबंधी जानकारी एवं विभागीय सेवाओं के बारे में बताया गया। 

जन सेवा शिविर में दर्जा राज्यमंत्री राम सुंदर नौटियाल, श्याम डोभाल, ब्लॉक प्रमुख रणवीर सिंह महंत, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह एवं उपजिलाधिकारी देवानंद शर्मा द्वारा जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 18 समस्याओ को सुना। प्राप्त प्रकरणों में से 15 का निस्तारण मौके पर ही किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देशों के साथ  प्रेषित किया गया।

इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा संचालित आधारभूत संरचना विकास की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं, जिनमें रेल संपर्क विस्तार, सड़क अवसंरचना का सुदृढ़ीकरण, रोपवे परियोजनाएं, हवाई संपर्क को बढ़ावा देने वाली उड़ान योजना तथा अन्य वृहद अवस्थापना परियोजनाओ की जानकारी भी क्षेत्रवासियों को उपलब्ध कराई गई। 

शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 65 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं आवश्यक दवाइयां वितरित की गई। बाल विकास विभाग द्वारा 03 महालक्ष्मी किट, 03 लोगो को वात्सल्य एवं 10 लोगो को नंदा गौरा योजना की जानकारी प्रदान की गई। पशुपालन विभाग द्वारा 11 लोगों को दवा वितरित करते हुए 10 लोगो को योजनाओं की जानकारी दी गई। राजस्व विभाग द्वारा 04 जाति प्रमाण पत्र व 02 हिस्सा प्रमाण पत्र बनाए गए, मत्स्य विभाग द्वारा 20, उरेडा विभाग द्वारा 20 को योजनाओं की दी। सहकारिता विभाग द्वारा 01 व्यक्ति को रू 1 लाख का ऋण सहित 20 लोगों को मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना, जैविक एवं रासायनिक खाद एवं केसीसी के संबंध में जानकारी दी गई। उद्यान विभाग द्वारा 10 किसानों को उद्यान कार्ड वितरण एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी सहित वर्षाकालीन फलपौध की मांग के आवेदन प्राप्त किए। कृषि विभाग द्वारा 20 रसायनों का वितरण,30 कृषि यंत्र का वितरण सहित 28 लोगों को पीएम किसान सम्मान निधि की जानकारी दी।

जनपद में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के मार्गदर्शन में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे जन सेवा शिविरों के माध्यम से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिससे लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ भी उपलब्ध हो रहा है।

शिविर में दर्जा राज्यमंत्री राम सुंदर नौटियाल, श्याम डोभाल, ब्लॉक प्रमुख रणवीर सिंह महंत, कनिष्ठ प्रमुख भानुप्रिया थपलियाल, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह, उपजिलाधिकारी देवानंद शर्मा, खंड विकास अधिकारी कैलाश चंद रमोला सहित विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |