Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः कृष्णा नगर इलाके मे खडी अनुबंधित रोडवेज बस से दो बैटरियां चोरी, केस दर्ज


आलमबाग। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके मे घूम रहे चोरों ने थाना क्षेत्र के गीता पल्ली ढाल स्थित फौजी कॉलोनी के पास खड़ी अनुबंधित रोडवेज बस से दो बैटरियां पार कर दिया । जिसकी जानकारी होने पर पीडित चालक ने स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली कोतवाली मे पुलिस से लिखित शिकायत की है। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके के फौजी कॉलोनी आजाद नगर निवासी अजय कुमार पटेल ने बताया कि 14 जुलाई को वह अपनी बस संख्या यूपी 70 ईटी 4456 का दिनभर संचालन करने के बाद उसे आलमबाग बस स्टेशन ले जा रहा था। लेकिन बस स्टेशन पर अत्यधिक भीड़ होने के कारण वह बस को गीता पल्ली ढाल स्थित फौजी कॉलोनी के पास खड़ा कर घर चला गया।  वही पीडित चालक का कहना था अगले दिन बुधवार सुबह करीब 7रू30 बजे जब वह बस के पास पहुंचा तो बस की दोनों बैटरियां चोरी हो चुकी थीं। आसपास जानकारी करने पर उसे इको गार्डन के एक सुरक्षा गार्ड ने बताया कि देर रात एक ऑटो से आए दो संदिग्ध युवक बस के आसपास घूमते दिखाई दिए थे। जिसके चलते उसने स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली मे पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीडित चालक की शिकायत पर चोरी की धारा में केस दर्ज किया गया है। फुटेज खंगाल चोरों की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |