लखनऊः विधायक डा. नीरज बोरा ने लखनऊ विकास प्राधिकरण एवं विधायक निधि द्वारा तीन प्रमुख विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
July 16, 2026
लखनऊ। लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के संकल्प के साथ आज क्षेत्रीय विधायक डा. नीरज बोरा द्वारा विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया गया। लखनऊ विकास प्राधिकरण (स्क्।) द्वारा आयोजित इस विशेष भूमिपूजन कार्यक्रम के तहत क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और स्थानीय नागरिकों को जलभराव व आवागमन की समस्याओं से मुक्ति दिलाने के लिए तीन महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर डा. नीरज बोरा ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार के मार्गदर्शन में लखनऊ उत्तर क्षेत्र निरंतर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि सड़कों और नालियों का सुदृढ़ीकरण स्थानीय निवासियों के जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में एक अहम कदम है और विकास कार्यों की गुणवत्ता व समयबद्धता सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रातः 10रू00 बजे फैजुल्लागंज चतुर्थ वार्ड के अंतर्गत डुडौली में शिवम पैलेस से अंकित टिम्बर तक सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का विधि-विधान से भूमिपूजन संपन्न हुआ। प्रातः 10रू15 बजेरू फैजुल्लागंज अंतर्गत मोहिबुल्लापुर में स्थित कृष्णलीला पार्क में एक चबूतरा शेड सहित निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया, जिससे स्थानीय निवासियों को सामाजिक व सांस्कृतिक आयोजनों के लिए बेहतर स्थान मिल सके। प्रातः 10रू30 बजे फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड के अंतर्गत मोहिबुल्लापुर में नीलू दीक्षित के घर को जाने वाली गली का सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ, जिससे इस मार्ग पर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान होगा। भूमिपूजन कार्यक्रमों में शैलेन्द्र मौर्य,अंकुश बाजपेई,प्रमोद चतुर्वेदी,दिनेश पाल,किशोर प्रजापति,अनिल मिश्रा,देवेंद्र मिश्रा,संजीव तिवारी,आदित्य गौड़, विनोद अवस्थी,ठाकुर प्रसाद, रोहित मिश्रा,गुड़िया निगम, कमलेश प्रजापति,प्रदीप शुक्ला, नीलू दीक्षित,तेजपाल रावत,जगदीश लोधी, प्रकाश लोधी,अनिल मिश्रा वी.के. पाठक उपस्थित रहे।
