लखनऊः अधिवक्ता ने फंदे से लटक गवाई जान
July 16, 2026
आलमबाग। आशियाना थाना क्षेत्र मे रहने वाले एक अधिवक्ता ने गुरूवार को अपने घर मे लगे पंखे के हुक मे दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। आशियाना थाना प्रभारी गजेंद्र राय ने बताया थाना क्षेत्र के सेक्टर के मे पेशे से अधिवक्ता अरुणव चटर्जी पुत्र शंकर चटर्जी पत्नी तान्या सहित बच्चे संग रहते थे। बुधवार सुबह मकान के प्रथम तल मे बने कमरे मे अधिवक्ता अरुणव चटर्जी ने पंखे के हुक मे दुपट्टे के सहारे फांसी लगा आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची स्थानीय आशियाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
.jpg)