Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जामो: जल जीवन मिशन के द्वारा दिए गए कनेक्शन में कहीं धीरे-धीरे तो कहीं बूंद बूंद गिर रहा पानी लोग परेशान


जामो/अमेठी। जामो निवासियों जल जीवन मिशन के द्वारा इस समय पाइपलाइन दाल करके टोटी लगा करके पानी की सप्लाई की जा रही है इसमें गड़बड़ जल जीवन मिशन यह कर रहा है सड़क के दूसरी तरफ मोटी पाइप डाल दिया है और उसके दूसरी तरफ पतली वाली पाइप डाल दिया है जिससे पानी कुछ इस तरह से लोगों को आ रहा है एक साइड में देखिए किस तरह से पानी गिरता है कि 2 घंटे में एक बाल्टी पानी भरेगी और दूसरी तरफ पूरे दिन भर में एक बाल्टी पानी नहीं गिरेगा यह समस्या आने वाली समय में पानी की बहुत विकराल होगी लोगों के लिए होगी इस समय लोग अपने काम में जमे हैं और अधिकारी धन का बंदर बांट करके समय का बंदर बांट करके और इस तरह से कनेक्शन को डाल दे रहे हैं सरकार का लाखों करोड़ों रुपए खर्च करके फिर भी लोगों को पानी नहीं मिलेगा हमें आपको जागना होगा और एकजुट होकर के इसका विरोध करना होगा कि पानी की सप्लाई पहले दूसरी मंजिल तक और तीसरी मंजिल तक जल निगम के द्वारा पहुंच जाता था आज नीचे ही पानी मिलना मुश्किल है और नीचे पानी कुछ इस तरह से बूंद-बूंद करके और कहीं पर थोड़ा-थोड़ा करके गिर रहा है अधिकारी कर्मचारी भी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं इस संबंध में जब जेई धवल वा अमित सेऔर साइड इंजीनियर आदि को फोन किया जाता है तो उनका फोन भी नहीं उठता और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर जब इसकी शिकायत की जाती है तो फर्जी रिपोर्ट लगा देते हैं इसलिए जहां-जहां पानी की सप्लाई इस तरह से है और पतली पाइपलाइन डाली गई है पानी नहीं आ रहा है लोग इसकी शिकायत करें संबंधित अधिकारियों तक ताकि अभी फिर से पाइपलाइन  जहां जो खराबी है उसे ठीक हो सके अन्यथा जल जीवन मिशन के अधिकारी कर्मचारी ऐसे ही सब गड़बड़ करके एक दिन चले जाएंगे जल निगम के द्वारा लगभग 30 40 45 साल पहले जो पानी की सप्लाई के लिए पाइपलाइन डाली गई थी वह दोनों तरफ मोटी वाली डाली गई थी जब दो-चार दुकान हुआ करती थी आज हजारों दुकानें हैं तो भी पतली पाइपलाइन डाल करके जल जीवन मिशन अपने कार्य की स्थिति कर दे रहा है  लोग पानी के लिए परेशान है इस संबंध में बाबू सिंह नामक कर्मचारी से जब बात की गई तो उनका कहना है की इस संबंध में हम कुछ नहीं कर सकते पानी की टोटी बाहर लगवाइए तब पानी मिलेगा इसका मतलब यह है कि जो अंदर मकान में लोगों ने कनेक्शन लगाया है और पाइप डालकर के लगवाया है उनको पानी अंदर मिलेगा ही नहीं मिलेगा तो बूंद-बूंद करके विभाग को भी जागना होगा ताकि सरकार का जो करोड़ों रुपए खर्च हो रहा है उसे लोगों को आने वाले समय में 10 20 साल तक पानी मिल सके  मकान के अंदर की बात छोड़िए जो सड़क के बाहर भी कनेक्शन लगे हुए हैं मकान के बाहर उन में भी इस तरह से पानी आ रहा है कि 1 घंटे में एक बाल्टी पानी भर रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |