Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

तिलोई: दो ज्वैलरी दुकानों से 25 लाख के जेवर चोरी, जांच जारी


तिलोई/अमेठी। जिले की मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र के शाहमऊ बाजार में बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने दो ज्वैलरी दुकानों को निशाना बनाया। चोरों ने शटर तोड़कर लगभग 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। सूत्रों की मानें तो कस्बा बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों से पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिससे घटना का समय रात्रि करीब 1.30 बजे का बताया जा रहा है। चोरों ने पहले कस्बा जायस निवासी राकेश सोनी की दुकान के पास लगे बिजली के बल्ब को हटाया। इसके बाद, हनुमान गढ़ी मंदिर के पास स्ट्रीट लाइट का तार काट दिया, जिससे आसपास अंधेरा छा गया।चोरों ने हनुमान गढ़ी मंदिर के निकट स्थित राकेश सोनी की दुकान से एक अलमारी बाहर निकाली। उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर चुराकर अलमारी को घटनास्थल से 200 मीटर दूर फेंक दिया। इसके बाद, चोरों ने राकेश सोनी पुत्र राम आनंद सोनी की दूसरी दुकान का शटर काटकर लगभग दो लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरों की चोरी की।चोरी की जानकारी सुबह तब हुई जब लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले। उन्होंने तत्काल दुकान मालिकों को सूचित किया, जिन्होंने मोहनगंज पुलिस थाने को घटना की सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।उच्च अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी गई। फॉरेंसिक टीम सहित जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।बहरहाल कस्बा शाहमऊ बाजार मे चोरी की यह पहली घटना नहीं है,इससे पूर्व भी शाहमऊ बाजार में तकरीबन आधा दर्जन चोरी की वारदातें दुकानों में हुई लेकिन आज तक पुलिस उक्त घटनाओं से कोई सबक नहीं लिया है।इसके अलावा क्षेत्र के पूरे मुकुंद मजरे रमई,खानापुर चपरा ,भदमर की लाखों की चोरी व छिनैती की वारदातों पर तो पुलिस ने पर्दा डालकर खुलासे की बजाय घटनाओं को ठंडे बस्ते में ही डाल दिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |