प्रतापगढः किशोर न्याय बोर्ड के लिए भवन किराये पर लिया जाना है, इच्छुक भवन स्वामी करें आवेदन
July 23, 2026
प्रतापगढ़।जिले में जिला प्रोबेशन अधिकारी राम बाबू विश्वकर्मा ने गुरुवार को बताया है कि न्यायालयध्कार्यालय किशोर न्याय बोर्ड, प्रतापगढ़ के संचालन हेतु भवन की आवश्यकता है। भवन कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास स्थित होना चाहिए तथा वहां आने-जाने के लिए सुगम मार्ग एवं पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि भवन में कम से कम 02 कमरे तथा लगभग 300 वर्गफीट क्षेत्रफल होना आवश्यक है। भवन में पानी, विद्युत, शौचालय आदि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। भवन का अधिकतम मासिक किराया 10,000 रुपये निर्धारित है। जो भी इच्छुक व्यक्ति अपना भवन न्यायालयध्कार्यालय हेतु किराये पर देना चाहता है, वह अपने भवन का नक्शा सहित सहमति पत्र कार्यालय जिला प्रोबेशन अधिकारी, प्रतापगढ़ में प्रस्तुत कर सकता है।
.jpg)