शुकुलबाजार/अमेठी। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बृहस्पतिवार को यात्रीकर अधिकारी दिनेश कुमार रावत के नेतृत्व में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे समेत विभिन्न प्रमुख सड़कों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 50 वाहनों का चालान किया गया।चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया चलाने, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने, नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़े करने, मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने, ओवरस्पीड तथा ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक भी किया।यात्रीकर अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा सभी यातायात नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
नो हेलमेट, सीट बेल्ट, नो पार्किंग, मॉडिफाइड साइलेंसर और ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई
