Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कोचिंग संस्थान मारपीट मामले में खान सर को राहत, अग्रिम जमानत मिली


बिहार से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। कोचिंग संस्थान मारपीट मामले में फैसल खान उर्फ खान सर को अग्रिम जमानत मिल गई है। खान सर के दोनों बॉडीगार्ड को भी जमानत मिली है।

इसी साल जून की शुरुआत में खान सर के कोचिंग संस्थान के पास मारपीट और फायरिंग की बात सामने आई थी। इस मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक और कर्मियों पर आरोप लगाए गए थे, जिसके बाद ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद समेत कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

इस मामले में खान सर के दो बॉडीगार्ड्स हवा में फायरिंग करते नजर आए थे, इसलिए खान सर पर भी केस हुआ था और उनके गार्ड्स गिरफ्तार हुए थे। हथियार फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए थे। हालांकि मामले में खान सर की गिरफ्तारी पर अस्थाई रोक लगाई गई थी।

दरअसल मामला 2 जून की रात का है, जब पटना में फैजल खान उर्फ खान सर की कोचिंग के बाहर हंगामा हुआ। मामले ने तूल पकड़ा तो खान सर ने कहा कि उनकी कोचिंग के बाहर फायरिंग हुई और विरोधी कोचिंग माफिया या असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की। जब ये मामला मीडिया में हाईलाइट हुआ तो खान सर अपने बयान से पलट गए।

इस मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को गिरफ्तार किया गया और बाद में खान सर पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी। हालांकि बाद में ये मामला इसलिए भी सुर्खियों में आया क्योंकि ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में मौत हो गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |