Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

नामांकन कर बाहर निकलते ही तेज प्रताप की पार्टी की उम्मीदवार वीणा मानवी हुईं गिरफ्तार


पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए आज यानी 13 जुलाई को नामांकन का आखिरी दिन है। इस सीट पर एक तरफ जहां जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन दाखिल कराने पहुंचे, तो दूसरी तरफ तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) की उम्मीदवार वीणा मानवी भी अपना नामांकण दाखिल करने समाहरणालय पहुंचीं। वीणा मानवी जैसे ही समाहरणालय से नामांकन दाखिल कर बाहर निकलीं, तो उन्हें पुलिस ने धोखाधड़ी के एक पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान वीणा के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस वीणा मानवी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

वीणा की गिरफ्तारी पर तेज प्रताप यादव ने कहा, "हमारी पार्टी की प्रत्याशी वीणा मानवी जी के विरुद्ध नामांकन के दिन की गई कार्रवाई पर हमें गंभीर आपत्ति है। हमारा मानना है कि उन्हें झूठे मामले में फंसाने और उनकी चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया है। यदि ऐसा हुआ है, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यंत चिंताजनक है। मैं, तेज प्रताप यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष, जनशक्ति जनता दल, वीणा मानवी जी के साथ पूरी मजबूती से खड़ा हूं। हमें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है, और आवश्यकता पड़ने पर हम अपने अधिकारों की रक्षा के लिए न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएंगे। बांकीपुर विधानसभा की जनता सत्य और न्याय के साथ खड़ी है। हमें विश्वास है कि सच्चाई की जीत होगी।"

बता दें कि तेज प्रताप यादव के नेतृत्व वाले जन शक्ति जनता दल ने बिहार में आगामी बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सामाजिक कार्यकर्ता वीणा मानवी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। रविवार को तेज प्रताप यादव ने औपचारिक रूप से मानवी को पार्टी का चुनाव चिह्न सौंपा और उन्हें पार्टी का आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया। चुनाव चिह्न मिलने के बाद, वीणा मानवी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी और बांकीपुर की जनता की आवाज बनकर काम करेंगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |