Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः दुकान में तोड़फोड़, पांच हजार रुपए नगदी चोरी,मोबाइल तोड़ने का आरोप, पुलिस से शिकायत


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन इटौंजा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवरी का पुरवा गांव निवासी प्रदीप लोधी पुत्र राजाराम ने इटौंजा थाना पर शिकायत देकर आरोप लगाया है कि दिनांक 10.7.2026 की रात में गांव के निवासी राजकुमार, कैलाश, दीपू यादव इन तीनों लोगों ने मिलकर प्रदीप की दुकान से दो किश्ती पेड़ा, दो किश्ती लड्डू और नगद पांच हजार रुपए चोरी कर लिया, तभी पीड़ित प्रदीप ने जब नींद से अपनी आंख खोली तो विरोध किया। तभी तीनों आरोपियों ने गंदी-गंदी गाली देते हुए मारा और मोबाइल फेंक दिया, जिससे कि मोबाइल टूट गया। वहीं पीड़ित ने इटौंजा थाने में लिखित शिकायत दी थी। वहीं पीड़ित प्रदीप ने बताया कि शिकायत के बावजूद भी अभी तक चोरी का मुकदमा पुलिस ने दर्ज नहीं किया हैं, पीड़ित ने चोरी का मुकदमा दर्ज करने की कानूनी कार्यवाहीं की मांग की है। वहीं इस मामले में हल्का दरोगा रमेश यादव ने बताया कि उक्त प्रकरण में चोरी जैसी घटना होना प्रकाश में नहीं आया है, कहा सुनी व विवाद हुआ था, जिसके संबंध में शांति व्यवस्था की दृष्टिगत विपक्षी गणों  का धारा 151 के तहत चालान किया जा चुका हैं।वही पीड़ित प्रदीप लोधी इस कार्यवाही से असंतुष्ट दिखाई दिये और चोरी का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। ऑनलाइन आरजीएस शिकायत दर्ज करवाई हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |