लखनऊः 4,850 करोड़ से अधिक के ऐतिहासिक विकास कार्यों के लिए विधायक डा. नीरज बोरा ने प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, सड़क परिवहन मंत्री और मुख्यमंत्री का जताया आभार
July 13, 2026
लखनऊ। लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डा. नीरज बोरा ने आज देश के यशस्वी माननीय रक्षा मंत्री व लखनऊ के सांसद आदरणीय श्री राजनाथ सिंह जी, माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री आदरणीय श्री नितिन गडकरी जी तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की गरिमामयी उपस्थिति में ₹4,850 करोड़ से अधिक लागत की 3 महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम पश्चात आभार व्यक्त करते हुए कहा कि,ष्आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व मा.रक्षामंत्री जी के सुदृढ़ संकल्प, मा. नितिन गडकरी जी के अथक प्रयासों और माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल मार्गदर्शन में आज उत्तर प्रदेश आधुनिक आधारभूत संरचना के साथ विकास ₹4,200 करोड़ की लागत से निर्मित इस 6-लेन एक्सप्रेसवे के लोकार्पण से दोनों बड़े औद्योगिक शहरों के बीच की दूरी और समय मात्र 40 से 50 मिनट का रह जाएगा जो कि अभूतपूर्व है। ₹541 करोड़ की लागत से हरदोई-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग (पैकेज-04) के 4-लेन मार्ग का लोकार्पण किया गया, जो आवागमन को और सुगम बनाएगा। ₹109 करोड़ की लागत से इंजीनियरिंग कॉलेज चैराहा, लखनऊ पर 4-लेन फ्लाईओवर का शिलान्यास हुआ है इससे क्षेत्र की जनता को जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। विधायक डा. नीरज बोरा ने विशेष रूप से इंजीनियरिंग कॉलेज चैराहे पर बनने वाले फ्लाईओवर के लिए केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी और रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी एवं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह परियोजना स्थानीय निवासियों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आएगी।
.jpg)