Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उत्तराखडः सोमनाथ स्वाभिमान पर्व,विश्वनाथ चैक उत्तरकाशी से श्रद्धालुओं की बस को जिला पंचायत अध्यक्ष एवं विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


उत्तरकाशी। उत्तराखंड की संस्कृति,आस्था और विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई सोमनाथ स्वाभिमान पर्व विशेष ट्रेन यात्रा का हिस्सा बनने के लिए आज जनपद उत्तरकाशी से भी श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। उत्तरकाशी के ऐतिहासिक विश्वनाथ चैक से जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चैहान एवं विधायक सुरेश चैहान ने सोमनाथ जाने वाले जिले के श्रद्धालुओं की बस को हरी झंडी दिखाकर देहरादून (हर्रावाला) के लिए रवाना किया। सभी श्रद्धालु आज शाम 04रू00 बजे देहरादून के हर्रावाला रेलवे स्टेशन से वेरावल (सोमनाथ) के लिए चलने वाली विशेष ट्रेन में सवार होंगे। इस दौरान विश्वनाथ चैक पर जय बाबा सोमनाथ और श्जय बाबा विश्वनाथश् के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

राज्य सरकार द्वारा आयोजित यह पूरी यात्रा उत्तराखंड के स्थायी निवासियों के लिए पूरी तरह से निःशुल्क रखी गई है, जिसमें वातानुकूलित रेल यात्रा, भोजन, ठहरने और स्थानीय परिवहन की पूरी व्यवस्था सरकार द्वारा की जा रही है।

विधायक ने कहा कि बाबा विश्वनाथ की नगरी उत्तरकाशी के वासियों के लिए एक अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल नेतृत्व में सरकार जनता को अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत से जोड़ने का यह सराहनीय कार्य कर रही है। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत हमारे जिले के श्रद्धालुओं को बाबा सोमनाथ के दर्शन का यह अद्भुत और निःशुल्क अवसर मिल रहा है। आज इन सभी भक्तों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए मुझे आत्मिक संतोष हो रहा है। मैं सभी यात्रियों की सुखद और मंगलमय यात्रा की कामना करता हूँ।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि आज का दिन हमारे जनपद के लिए बेहद सौभाग्यशाली है। हमारी सरकार ने बुजुर्गों और श्रद्धालुओं को सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराने की जो यह निःशुल्क व्यवस्था की है वह अत्यंत वंदनीय है।मैं सभी तीर्थयात्रियों के सुरक्षित सफर और सुखद दर्शन की कामना करता हूँ। बाबा विश्वनाथ और बाबा सोमनाथ की कृपा हमारे पूरे क्षेत्र पर बनी रहे।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह,परियोजना  प्रबंधक रीप कपिल उपाध्याय एवं अन्य अधिकारी व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |