Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुरः अंतिम पाली टेट की परीक्षा सकुशल संपन्न


संग्रामपुर/अमेठी। जिले में तीन दिवसीय 05 पाली की शिक्षक पात्रता परीक्षा कि पांचवीं व अंतिम पाली की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा केंद्र पर सुबह 7.15 से 8.45 तक परीक्षा केंद्र पर प्रवेश कराया गया। इस दौरान एडमिट कार्ड की जांच, बायोमेट्रिक मिलान, जो रेटिना स्कैन किया गया पहले शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9.30 से आरंभ हुई दोपहर 12.05 पर अभ्यर्थी परीक्षा देकर परीक्षा केंद्र से बाहर निकले । शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर संग्रामपुर क्षेत्र के परीक्षा केंद्र इंटर कॉलेज कालिकन धाम में पंजीकृत 384 अभ्यर्थियों में 31 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे शेष 353 अभ्यर्थी ने परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होकर परीक्षा दी। प्रधानाचार्य आरपी सिंह ने बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर तीन दिवसीय पांच पाली में परीक्षा का क्वेश्चन संपन्न कराई गई। इस परीक्षा को लेकर आज पांचवीं पाली में पंजीकृत 384 अभ्यर्थियों में 31 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे सकुशल परीक्षा संपन्न कराने में केंद्र व्यवस्था डॉक्टर गोपाल कृष्ण शुक्ला, करुणेश सिंह खंड शिक्षा अधिकारी संग्रामपुर शशांक मिश्रा थाना संग्रामपुर प्रभारी संजय सिंह व उनकी पुलिस टीम का पूरा सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |