Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गाजीपुर: चारा की कमी के कारण गोवंश की मौत पर सचिव तथा प्रधान के खिलाफ होगी कार्रवाई - जिलाधिकारी


गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में दिनांक 13 जुलाई, 2026 की सायंकाल  गोआश्रय स्थलों के सम्बन्ध में जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक राईफल क्लब सभागार, गाजीपुर में आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त गोआश्रय स्थलों पर हरे चारे की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए तथा चेतावनी दिया गया कि यदि हरे चारे की कमी से किसी गोवंश की मृत्यु होती है तो सम्बन्धित सचिव एवं ग्राम प्रधान पर कठोर कार्यवाही किया जाएगा। एस०एफ०सी० पूलिंग की समीक्षा में जिला पंचायत राज अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारियों को अगले 15 दिन में शत प्रतिशत पूलिंग की धनराशि जनपद स्तर पर खोले गए खाते में जमा कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने  अभियान चलाकर खेतों में और सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गोवंशों को नजदीकी गोआश्रय स्थल में संरक्षित कराने के निर्देश दिए गए तथा प्रत्येक विकास खण्ड में एक कैटल कैचर एवं प्रत्येक गोआश्रय स्थल पर एक काऊ लिफ्टर मशीन खरीदने के निर्देश दिए गए। अस्थायी गोआश्रय स्थल जौहरगंज, सैदपुर में सी०सी०टी०वी० कैमरा न लगाने तथा बैठक में अनुपस्थित होने पर अधिशासी अधिकारी, सैदपुर का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए गए। वर्षा ऋतु के दृष्टिगत गो आश्रय स्थलों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था के साथ-साथ मिट्टी भराई एवं खडन्जा लगाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने गोआश्रय स्थलों के संचालन में लापरवाही बरतने वाले स्वयंसेवी संस्थाओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर गोआश्रय संचालन कार्य के लिए किया गया अनुबंध पत्र निरस्त करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, जिला विकास अधिकारी राजन राय, उपायुक्त मनरेगा श्री विजय यादव,  परियोजना निदेशक, डी०आर०डी०ए० महेन्द्र प्रताप यादव,, जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चन्द्र उपाध्याय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा० अरविन्द कुमार शाही,, नोडल अधिकारी, गोशाला डा० राकेश कुमार गौतम, जनपद के समस्त खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद ध् नगर पंचायत, पशु चिकित्साधिकारी एवं गोआश्रय स्थलों के समस्त जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी उपस्थिति रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |