सिंहपुर: वन सप्ताह समारोह का शुभारंभ स्कूली बच्चों में बांटे गए पौधे
July 02, 2026
सिंहपुर/अमेठी। जीवन संरक्षण को अहम बनाने के लिए वृक्ष लगाना एकदम जरूरत है विकास क्षेत्र सिंहपुर वन महोत्सव सप्ताह कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अंकित पासी की अध्यक्षता में वन महोत्सव कार्यक्रम ग्राम सभा दादूपुर में संपन्न हुआ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वृक्षारोपण वन संरक्षण जलवायु संरक्षण आदि रहा आम महोत्सव कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अंकित पासी ने कहा वृक्षारोपण कार्य पूरा करना सरकार मिशन है इसमें हमारी सहभागिता ही इस कार्यक्रम को मजबूती प्रदान करेगी क्योंकि पेड़ लगाना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी होगी तभी हरित क्रांति को मजबूती मिलेगी खेत एवं सार्वजनिक स्थलों पर अधिक से अधिक पौधे लगाए और सुचारू रूप से उनकी देखभाल करें कार्यक्रम में ग्राम प्रधान रामकिशोर वन विभाग एसडीओ अनुराग त्रिपाठी वन रेंजर अभय कुमार मल्य बनकर्मी राम राज यादव सौरभ यादव विश्वनाथ यादव अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
