तिलोई/अमेठी। मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तिलोई कस्बे में शहीद मर्द बाबा मजार के पीछे एक समाधि के पास संदिग्ध अवस्था में एक महिला का शव मिला है।गुरुवार सुबह करीब 11 बजे झाड़ियों में शव मिलने की सूचना पर मोहनगंज पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक शव नग्न अवस्था में था। मृतका की पहचान पाकरगांव निवासिनी 45 वर्षीय गुड्डा देवी पत्नी लल्लू राम के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक महिला मानसिक रूप से बीमार थी और अक्सर इधर-उधर घूमती रहती थी। मृतका के दो पुत्र हैं,अखिलेश और अजय जो गांव में खेती-बाड़ी और मजदूरी का काम करते हैं। गुड्डा देवी का मायका मोहनगंज क्षेत्र के कमई में था।नग्न अवस्था में शव मिलने और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा होने से कई सवाल खड़े हो गए हैं।जिसका खुलासा कर पाना शायद ही पुलिस के बस की बात हो। बहरहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला झाड़ियों तक कैसे पहुंची और उसके मुंह में कपड़ा किसने ठूंसा। विछिप्त महिला का शव जिन परिस्थितियों में बरामद मिला है ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर उसकी हत्याकर झाड़ियों में फेंक दिया गया है।बहरहाल यह तिलोई है यहां बड़े बड़े प्रकरण पलक झपकते रफा दफा कर दिए जाते हैं यह तो एक असहाय गरीब परिवार की मानसिक विछिप्त महिला का मामला है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।अब देखना यह है कि मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में निकलकर आता क्या है,स्थानीय पुलिस घटना का सही खुलासा करती है,या फिर यूं ही ठंढे बस्ते में डाल कर इतिश्री कर लेती है।
मोहनगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत शहीद मर्द शाह,मजार के पास झाड़ियों से बरामद हुआ शव,रेप कर हत्या की आशंका,जांच में जुटी पुलिस