लखनऊ । वादिनी द्वारा सूचना दिया गया कि दिनांक 04/07/2026 को रात्रि लगभग 11रू30 बजे मैं घर की छत पर सो रही थी। रात में पानी पीने के लिए नीचे आई। तभी अभियुक्त अजय पुत्र रेवती, निवासी ग्राम व पोस्ट गोपाल खेड़ा थाना मोहनलालगंज, लखनऊ, पीछे से आया और मेरा मुंह बंद कर जबरन घर से उठाकर पास के जंगल की ओर ले गया। जंगल में ले जाकर अभियुक्त ने मेरी इच्छा के विरुद्ध मेरे साथ दुष्कर्म किया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मोहनलालगंज पर मु0अ0सं0 248ध्2026, धारा 64 एवं 115(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पीड़िता के बयान अंतर्गत धारा 180 बीएनएसएस व अन्य साक्ष्य संकलन से आरोप सत्य पाया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया।
मुखबिर खास की सूचना पर नामजद अभियुक्त अजय कुमार पुत्र स्व० रेवती उपरोक्त को हरिकंशगढ़ी अंडर पास थाना क्षेत्र मोहनलालगंज से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपराध को स्वीकार करते हुए बताया गया कि उसके द्वारा नशे में ऐसा अपराध कारित हो गया। अभियुक्त के विरूद्ध नियामानुसार कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।
