लखनऊः एमवे इंडिया की सीएसआर पहल ‘पावर ऑफ 5’ का दूसरा चरण सफल, 84 हजार से अधिक लोग लाभान्वित
July 06, 2026
लखनऊ। स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती के क्षेत्र में कार्यरत एमवे इंडिया ने चाइल्डफंड इंडिया के सहयोग से संचालित अपने सामुदायिक पोषण शिक्षा कार्यक्रम ‘पावर ऑफ 5’ के 12 माह के दूसरे चरण का सफल समापन करते हुए तीसरे चरण की शुरुआत की है। दूसरे चरण से 84 हजार से अधिक लोग लाभान्वित हुए, जबकि वर्ष 2024 से अब तक लखनऊ में इस पहल से 1.50 लाख से अधिक लोग, जिनमें 14 हजार से ज्यादा बच्चे शामिल हैं, लाभान्वित हो चुके हैं।एमवे इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर रजनीश चोपड़ा ने कहा कि बच्चों में कुपोषण से निपटने के लिए समुदाय आधारित यह पहल सकारात्मक परिणाम दे रही है। दूसरे चरण में कम वजन से प्रभावित 52ः तथा उम्र के अनुसार कम लंबाई (स्टंटिंग) से प्रभावित 51ः बच्चे सामान्य श्रेणी में आए, जबकि कमजोरी (वेस्टिंग) में 14ः सुधार दर्ज किया गया। कुपोषण का औसत हैजर्ड रैंकिंग स्कोर 4.16 से घटकर 1.38 हो गया, जो 67ः सुधार दर्शाता है।कार्यक्रम के तहत 1,800 बच्चों की नियमित निगरानी की गई। व्यवहार परिवर्तन के आकलन में पाया गया कि भोजन से पहले और बाद में हाथ धोने की आदत 19ः से बढ़कर 69ः, शौच के बाद 33ः से 84ः तथा बाहर खेलने के बाद 12ः से 54ः पहुंच गई। वहीं, दिन में तीन बार संतुलित भोजन करने वाले बच्चों का अनुपात 41ः से बढ़कर 60ः हो गयाचाइल्डफंड इंडिया की डायरेक्टरदृप्रोग्राम एंड इम्पैक्ट डॉ. श्राबंती सेन ने कहा कि तीसरे चरण में डिजिटल तकनीक के माध्यम से आंगनवाड़ी सेवाओं और पोषण जागरूकता को और मजबूत किया जाएगा। इसके तहत 10 आंगनवाड़ी केंद्रों और 4 सरकारी स्कूलों को ‘डिजिटल न्यूट्रिशन हब’ के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे 1,600 से अधिक बच्चों सहित लगभग 15,000 माताओं और देखभाल करने वालों को लाभ मिलेगा। वर्ष 2018 से अब तक ‘पावर ऑफ 5’ पहल के माध्यम से देशभर में 8.40 लाख से अधिक लोग, जिनमें 1.41 लाख से अधिक बच्चे शामिल हैं, लाभान्वित हो चुके हैं।
