Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः जमीन विवाद में युवक पर चाकू से जानलेवा हमले का आरोप


अमेठी। मुंशीगंज थाना क्षेत्र के शाहगढ़ पुलिस चैकी अंतर्गत छोटा कोट निवासी उकेश कुमार कोरी ने पड़ोसियों पर चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए थाना मुंशीगंज में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, पीड़ित का अपने पड़ोसियों संतोष कुमार एवं राम केवल से जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। आरोप है कि दोनों आरोपी अक्सर गाली-गलौज करते हैं और जान से मारने की धमकी देते रहते हैं।पीड़ित का कहना है कि 28 जून 2026 की रात करीब 1 बजे वह घर के बाहर नल पर पानी पीने गए थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि संतोष कुमार ने चाकू से उनके पेट के निचले हिस्से पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना पर परिजनों ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित पक्ष को थाने में लिखित तहरीर देने की सलाह दी। पीड़ित ने थाना प्रभारी मुंशीगंज से मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |