Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः लोकसभा के शक्ति केंद्रों पर श्रद्धांजलि सभाएँ आयोजित! स्वर्गीय दादा तेजभान सिंह जी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि


अमेठी।जननायक,पूर्व विधायक एवं जनप्रिय जनसेवक स्वर्गीय दादा तेजभान सिंह जी की पावन स्मृति में लोकसभा अमेठी के सभी शक्ति केंद्रों पर श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। इन सभाओं में बड़ी संख्या में आमजन, जनप्रतिनिधि एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।इसी क्रम में विकासखंड जामों के नदियावाँ एवं गोगमऊ शक्ति केंद्रों पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाजपा प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह शामिल हुए तथा स्वर्गीय दादा तेजभान सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।नदियावाँ शक्ति केंद्र पर आयोजित सभा में जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा पंकज सिंह, मनोज पासी, मंडल अध्यक्ष राजबहादुर सिंह, पूर्व प्रधान सुधीर, अजय दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवकुमार सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष,उग्रसेन सिंह प्रधान विभु सिंह,(अतरौली), प्रधान प्रतिनिधि रामशरण तिवारी, काशी (सुरपुर)  राजदेव तिवारी शक्ति केंद्र संयोजक अजय पांडेय, लक्ष्मीकांत मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने कहा कि स्वर्गीय दादा तेजभान सिंह जी का संपूर्ण जीवन जनसेवा, सादगी, ईमानदारी एवं संगठन के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण रहा। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया तथा अपने सहज, सरल एवं आत्मीय व्यवहार से जन-जन के हृदय में अमिट स्थान बनाया। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व सदैव कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने नम आँखों से स्वर्गीय दादा तेजभान सिंह जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |