Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः निकली भव्य श्री जगन्नाथ रथ यात्रा


अमेठी। श्री कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) अमेठी के तत्वावधान में रविवार को भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे मार्ग पर जय जगन्नाथ और हरे कृष्ण के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। रथ यात्रा के सफल आयोजन में नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू कसौधन, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला, विशाल अग्रहरी तथा अमेठी थाना प्रशासन का विशेष सहयोग रहा। नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली इस यात्रा का विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) मनोज मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक श्रीराम पांडे, दिनेश सिंह, कमलकांत यादव सहित पुलिस बल और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने सभी जनप्रतिनिधियों, पुलिस प्रशासन एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से श्री जगन्नाथ रथ यात्रा शांतिपूर्ण, भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यात्रियों एवं श्रद्धालुओं ने भगवान श्री जगन्नाथ से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |