Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः जनसेवा और नारी सम्मान के साथ मनाया गया पूर्व कैबिनेट मंत्री का जन्मदिवस


अमेठी। गरीबों, शोषितों, वंचितों एवं मजलूमों के हितों के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले पूजनीय पिता जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर महाराजी देवी महिला जनकल्याण सेवा समिति द्वारा भव्य एवं ऐतिहासिक ष्नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में माताओं, बहनों एवं महिलाओं की अभूतपूर्व उपस्थिति ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।उपस्थित लोगों ने उनके दिखाए हुए सेवा, समानता और सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।इस अवसर पर महाराजी देवी महिला जनकल्याण सेवा समिति द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से उपयोगी घरेलू सामग्री का वितरण किया गया। समिति ने महिलाओं को सम्मानित करते हुए उन्हें शिक्षा, स्वरोजगार, आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी के लिए प्रेरित किया।समिति की अध्यक्ष अंकिता प्रजापति ने कहा कि पूजनीय पिता जी का जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहा है। उनका मानना था कि जब तक गरीब, किसान, मजदूर, महिलाएं और कमजोर वर्ग सम्मानपूर्वक जीवन नहीं जी पाएंगे, तब तक वास्तविक सामाजिक विकास संभव नहीं है। इसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए समिति निरंतर जनकल्याण एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य कर रही है।कार्यक्रम में उपस्थित हजारों महिलाओं ने समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता का भी सशक्त माध्यम बन रहे हैं।कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, युवा एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में सेवा, समर्पण, अनुशासन एवं सामाजिक सौहार्द का वातावरण देखने को मिला।अंत में समिति ने संकल्प लिया कि पूजनीय पिता जी के आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए समाज के गरीब, वंचित, शोषित एवं जरूरतमंद परिवारों की सेवा तथा महिला सशक्तिकरण के लिए भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |