Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

तिलोई: जहरीले जन्तु के काटने से बुजुर्ग की मौत


तिलोई/अमेठी। जिले की मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर मजरे भदमर में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग की जहरीले जन्तु के काटने से मौत हो गई। 60 वर्षीय रामनाथ वर्मा पुत्र मंगल वर्मा अपने खेत में घास काट रहे थे, तभी उन्हें किसी जहरीले जन्तु ने काट लिया।घटना के बाद परिवार के सदस्य उन्हें इलाज के लिए रायबरेली जिले के अमावा ले गए, जहां झाड़-फूंक कराई गई। हालत गंभीर होने पर उन्हें रायबरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, इलाज के दौरान शाम करीब 4 बजे उनकी मृत्यु हो गई।परिवार ने मोहनगंज कोतवाली को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक रामनाथ वर्मा के पांच पुत्र रामराज, रामसुख, गुल्मले, बटऊ और रामजी तथा उनकी एक पुत्री पुष्पा देवी हैं। सभी पुत्रों और पुत्री का विवाह हो चुका है। उनकी पत्नी का नाम इंद्रादेई है।घटना के बाद सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |