- भरतीय रास्ट्रीय पत्रकार महासंघ एक मिशन के रूप में काम कर रहा है -धूरिया जी
कुण्डा/प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ के बिहार ब्लॉक के रू मीरादेवी इंटर कालेज लोदीपुर बिहार प्रतापगढ़ के परिसर में प्रधानाचार्य संजय कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के27 वे स्थापना दिवस के अवसर पर एक पेड़ माँ के नामश् महा अभियान के अंतर्गत कॉलेज में विकास विभाग, चिकित्सा विभाग व पुलिस विभाग वनविभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर ,एक पेड़ माँ के नामश् थीम पर महा अभियान के तहत 27 पौधो का जहाँ रोपण किया गया वही लगभग 300 पौधो को वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का संयोजन वन क्षेत्राधिकारीआशीष सिंह ने किया आयोजक भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ तहशील इकाई कुण्डा ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर 27 फलदार बृक्षों का रोपण कॉलेज परिसर में किया इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी आशीष सिंह ने उपस्थित अतिथियों के कर कमलों से
300 विविध प्रकार के फलदार व छायादार पौधों का वितरण छात्रध् छात्राओं को किया गया। इस अभियान हेतु लगभग लगभग 400 पौधे प्राप्त हुए थे। महसंघ के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी व विकास विभाग के एडीओ आरडी सुरेन्द्र नाथ, चिकित्सा विभाग के डॉ सचिन, प्रसार अधिकारी रामबरन व रोहित सिंह पुलिस विभाग के चैकी प्रभारी अतुल तिवारी, रवींद्र कुमार कैप्टन नरेन्द्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ पत्रकार मथुरा प्रसाद धुरिया, डॉ विजय यादव, अजयपाण्डेय, अजय त्रिपाठी, इंद्र नारायण पाण्डेय महामंत्री अरशद खान, युवराज सिंह, राकेश त्रिपाठी, सुनील त्रिपाठी, रामबरन, रामपूजन रामकुमार, बब्लू यादव, शिव मूर्त सहित सभी ने एक पेड़ माँ के नाम परिसर में रोपित किया
कालेज के समस्त कर्मचारियों ने श्एक पेड़ माँ के नामश् का संकल्प लेते हुए पूरे उत्साह के साथ वृक्षारोपण किया इस अवसर पर
वन क्षेत्र अधिकारी आशीष सिंह ने कहा कि आज पूरे कुंडा क्षेत्र के प्रमुख सार्वजनिक के स्थलों पर जन सहभागिता के तहत पौधरोपण रोपण किया जा रहा है जिससे न केवल पर्यावरण संतुलित होगा बल्कि लोगों को आने वाले समय में हरियाली की सुखद अनुभूति का एहसास भी होगा हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों तक एक पेड़ मां के नाम को एक अभियान देने के लिए शासन की मनसा अनुसार यह पवित्र कार्यक्रम घर-घर पहुंचे इसके लिए सबसे सुलभ मध्यम् हमने कॉलेज को चुना है। कॉलेज के माध्यम से पौधों को घर-घर तक पहुंचा भी रहा है इससे न केवल पौधों का संरक्षण भी हो सकेगा भविष्य में पौधे एक वृक्ष बनकर घर समाज और गांव को छाया और फल देकर पर्यावरण संतुलन को भीमजबूत करँगे। अशीष सिंह ने भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार माहासंघ के 27वें स्थापना दिवस पर उपस्थित पत्रकारों व माहासंघ के पदाधिकारियों के द्वारा सहयोग प्रदान करने के लिए शुभकामनाएं देते हुऎ आभार जताया वहीं कार्यक्रम के लिए स्थान उपलब्ध कराने के लिए मीरा देवी इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय त्रिपाठी और संचालक आर के कन्वेंट स्कूल अजय त्रिपाठी के प्रति आभार भी जताया और भविष्य में हर संभव विद्यालय को हरा भरा करने के लिए सहयोग देनेकाअस्वाशन भी दिया।मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार माहासंघ के रास्ट्रीय मुख्य महासचिव मथुरा प्रसाद धुरिया ने कहा की भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार माहासंघ एक मिशन के रूप में समाज में अपनी पहचान बना चुका है और भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ पत्रकारों का एक ऐसा शसक्त संगठन बन चुका है यहां पर अच्छे पत्रकारों की पौध बनकर समाज की दिशा और दशा को तय कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य संजय कुमार त्रिपाठी ने अभियान की सफलता के लिए वनविभाग व भारतीय रास्ट्रीय पत्रकार महासंघ की सराहना करते हुए
इस तरह के समय समय पर आयोजन से समाज मे एक अच्छा सन्देश जाता है। पौधरोपण से हमारा पर्यावारण संतुलित तो रहेगा ही हमारा वायुमंडल भी हम सबको सकारात्मक परिणाम देगा।
कार्यक्रम को कैप्टन नरेंद्र प्रताप सिंह इंद्र नारायण पांडेय शास्त्री अजय पांडेय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का सफर संचालन करते हुऎ डॉक्टर विजय यादव ने समाज में पत्रकार की भूमिका और भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार माहासंघ के योगदन की चर्चा करते हुऎ कहा की आज भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार माहासंघ एक वट वृक्ष के रूप में समाज की दिशा और दशा को तय कर रहा है। कार्यक्रम की प्रसंशा करते हुए माहामंत्री अरशद खान नेकार्यक्रम का विषय परिवर्तन करते हुऎ वन क्षेत्रा धिकारी अशीष सिंह व मीरा देवी इंटर कॉलेज केप्रधानाचार्य संजय त्रिपाठी के प्रति आभार व्यक्त करते हुऎ कार्यक्रम के सफल संयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका के लिएआभार जताया।
