प्रतापगढ़/बाबागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के एक युवक का पुलिस को लेकर किया गया कथित दावा सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। करीब 3 मिनट 10 सेकेंड के वायरल ऑडियो में युवक फोन पर बातचीत के दौरान दावा कर रहा है कि उसने एक बोतल दारू के जरिए अपने मामले में पुलिस को अपने पक्ष में कर लिया। ऑडियो में युवक पुलिस की कार्यशैली, मुकदमें की धाराओं और हथियार रखने को लेकर भी कई गंभीर बातें करता सुनाई दे रहा है। ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और विधान केसरी भी इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नही करता है।
वायरल ऑडियो में युवक एक अन्य व्यक्ति से बातचीत के दौरान कहता सुनाई देता है कि ष्एक बोतल दारू मंगाया था, चार लोग आए थे, एसओ साहब... दे दिया, जाओ मौज करो।ष् इसके बाद वह पुलिस की ओर इशारा करते हुए यह भी कहता है कि पुलिस ने उसके मामले में नरमी बरती और उसे डांटकर भगा देने की बात कही थी, लेकिन मामला बड़ा होने के कारण ऐसा नहीं किया गया।
ऑडियो में युवक यह दावा भी करता सुनाई देता है कि उसके खिलाफ गिरफ्तारी वाली धाराएं नहीं लगाई गईं। इतना ही नहीं, वह अपने पास दो पिस्टल और नौ-नौ राउंड कारतूस होने का भी जिक्र करता है। बातचीत के दौरान वह यह भी कहता है कि ष्कमर पर दो लगी हैं, अकेला हाईवे पर घूम रहा हूं। पहले 18 को मारूंगा, फिर कोई मार सकता है।ष् इस तरह की बातें यदि सत्य पाई जाती हैं तो कानून-व्यवस्था के लिहाज से गंभीर मानी जा सकती हैं।
पूरी बातचीत के दौरान दूसरी ओर मौजूद व्यक्ति बार-बार सोने की बात करता सुनाई देता है, जबकि युवक लगातार अपने मामले, पुलिस और हथियारों को लेकर बातें करता रहता है।
बताया जा रहा है कि वायरल ऑडियो महेशगंज थाना क्षेत्र के रायगढ़ ग्राम सभा के एक युवक का है। ऑडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। एसओ संदीप कुमार तिवारी ने ऐसे किसी भी ऑडियो की जानकारी से इंकार किया है। इलाके में चर्चा का विषय गर्म हो गया है कि क्या युवक महज अपना रौब जमाने के लिए पुलिस का नाम लेकर डींगें हांक रहा है, या फिर वायरल ऑडियो में किए गए दावों के पीछे कोई सच्चाई भी छिपी है? क्या पुलिस ऑडियो की सत्यता की जांच कराएगी और युवक के दावों की पड़ताल करेगी, या मामला यूं ही चर्चाओं तक सीमित रह जाएगा ?
.jpg)