Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर


आलिया भट्ट, अनिल कपूर, बॉबी देओल और शरवरी वाघ स्टारर स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' (Alpha) को सिनेमाघरों में 3 जुलाई को रिलीज किया गया. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिला जुला रिएक्शन मिला. फिर भी मूवी ने ओपनिंग डे पर ठीक-ठाक कमाई कर ली है. इसने 2026 में रिलीज हुई दर्जनभर से ज्यादा फिल्मों को पछाड़ा साथ ही दो बड़े रिकॉर्ड भी बना दिए हैं. चलिए बताते हैं इसका कलेक्शन.

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' को लेकर अच्छा खासा बज था लेकिन ये लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई, जिसकी वजह से इसका असर बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ा और इसने धीमी शुरुआत की मगर रिकॉर्ड तोड़ कमाई के साथ. कोईमोई के मुताबिक, फिल्म ने 9.5 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 11.21 करोड़ रहा.

'अल्फा' की कमाई भले ही कम रही लेकिन फिर भी इसने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया. ओपनिंग डे पर 9.5 करोड़ कमाकर भी ये आलिया भट्ट के करियर की 10वीं सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है. इसने 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया' (9.02 करोड़) को ओपनिंग डे कलेक्शन को पछाड़ते हुए 10वें स्थान पर जगह बना ली है.

इसके साथ ही आलिया भट्टी की फिल्म 'अल्फा' ने एक और रिकॉर्ड बना दिया है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस दूसरा बड़ा रिकॉर्ड बनाया कि ये 6वीं वूमन सेंट्रिक ओपनर फिल्म बन चुकी है. इसने 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' (8.85 करोड़) को पछाड़ दिया है और 6वें स्थान पर जगह बनाई है.

बहरहाल, अगर आलिया की फिल्म 'अल्फा' के बारे में बात की जाए तो इसके जरिए शरवरी और आलिया पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. अनिल कपूर और बॉबी देओल फिल्म में अहम रोल में हैं. ये एक फीमेल स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें आलिया और शरवरी को लीड रोल में दिखाया गया है. इसमें बॉबी देओल विलेन के रोल में हैं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |