Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: ऑपरेशन मुस्कान! संग्रामपुर पुलिस की बड़ी सफलता, चार बालिकाएं सकुषल बरामद


संग्रामपुर/अमेठी। पुलिस  ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत कार्रवाई करते हुए 4 गुमशुदा बालिकाओं को बरामद किया। इन बालिकाओं को संग्रामपुर पुलिस उनके परिजनों को सकुशल सौंपा। यह मामला 14 जून 2026, 19 जून 2026, 5 जुलाई 2026 और 14 जुलाई 2026 को उनके गुम हो जाने के संबंध में थाना संग्रामपुर में गुमशुदगी  दर्ज की गई। आज संग्रामपुर पुलिस ने चारों बालिकाओं को सकुशल बरामद करके उनके परिजनों को सौंप दिया। थाना संग्रामपुर प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अमेठी के निर्देशन में चल रहा ऑपरेशन मुस्कान के तहत सीओ अमेठी मनोज मिश्रा की देखरेख गठित टीम द्वारा चारों बालिकाओं को सकुशल बरामद किया गया। बालिकाओं के सुरक्षित मिलने से जहां उनके परिवारों में खुशी का माहौल है, वहीं पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है। जानकारी के अनुसार, चारों बालिकाओं के गुम होने की सूचना प्राप्त होते ही थाना संग्रामपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल उनकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर छानबीन की, तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया, आसपास के जनपदों से संपर्क किया तथा स्थानीय लोगों से भी आवश्यक जानकारी जुटाई। लगातार प्रयास, सूझबूझ और सतर्कता के चलते पुलिस टीम सभी चारों बालिकाओं तक पहुंचने में सफल रही और उन्हें सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद पुलिस ने सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं तथा बालिकाओं की काउंसलिंग कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की। इसके बाद उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। लंबे समय से अपनी बेटियों की तलाश में परेशान परिजनों ने उन्हें सकुशल देखकर राहत की सांस ली। इस दौरान कई परिजन भावुक भी हो गए और उन्होंने संग्रामपुर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस की सक्रियता और संवेदनशीलता के कारण उनकी बेटियां सुरक्षित घर लौट सकीं।संग्रामपुर प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि ऑपरेशन मुस्कान का मुख्य उद्देश्य गुमशुदा बच्चों एवं बालिकाओं का शीघ्र पता लगाकर उन्हें सुरक्षित उनके परिवारों से मिलाना है। इस अभियान के तहत पुलिस लगातार गुमशुदा बच्चों की तलाश में सक्रिय है और प्रत्येक सूचना पर गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्रीय नागरिकों ने पुलिस टीम के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई से आम जनता का पुलिस पर विश्वास और मजबूत होता है। इस अभियान में उपनिरीक्षक राजेश कुमार उपनिरीक्षक सुरेश चंद यादव, उपनिरीक्षक विनोद कुमार तिवारी, का0 चंदन यादव,संजय यादव, विजय कुमार पाल, रि0का0 अनुज कुमार, रि0म0का0 रश्मि, प्रिया, खुशी शामिल हुई।

तत्पर कार्रवाई, तकनीकी साक्ष्यों और लगातार तलाश के बाद मिली सफलताय परिजनों ने पुलिस का जताया आभार, अभियान की हुई सराहना

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |