संग्रामपुर: सही समय पर इलाज हो जाने पर मां और बच्चा दोनो सुरक्षित
July 16, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में एच आर पी डे को लेकर 43 गर्भवती महिलाओं की विभिन्न प्रकार की जांच की गई है सभी गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण के तहत लैब में हीमोग्लोबिन, षुगर,आदि की जांच की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर प्रभारी डष् संतोश सिंह ने बताया कि समय पर जांच से उच्च जोखिम वाले कारक गंभीर एनीमिया , ब्लड प्रेषर, षुगर पता चल जाता है। सही समय पर सही इलाज हो जाने पर प्रसव के समय खतरा नहीं रह जाता है जिससे मां और बच्चा सुरक्षित रहते हैं। उन्होंने बताया कि आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में महिला डष्क्टर रुखसार की देखरेख में कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 43 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण हुआ स्वास्थ्य परीक्षण के 12 गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड के लिए चिन्हित किया गया।इनमें 05 गर्भवती महिला एचआरपी चिन्हित हुई जिन्हें मुफ्त दवा आदि देकर मौसमी फल और मुफ्त परामर्ष दिया गया।
