बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग ने अष्टम दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में गोद लिए गए आंगनवाड़ी केंद्रों पर अंतर-आंगनवाड़ी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य प्रतियोगिता आयोजित कर स्वच्छता और जन- जागरूकता का संदेश दिया।
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग द्वारा कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल के संरक्षण एवं विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्पा मिश्रा के निर्देशन में अंतर-आंगनवाड़ी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया।
विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए बसंतपुर आंगनवाड़ी केंद्र-2, ब्रह्माइन डेरा एवं जीरा बस्ती में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ष्स्वच्छ आंगनवाड़ीदृस्वस्थ बचपन, उज्ज्वल भविष्यष् की संकल्पना को साकार करना था।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ति्रयों और स्थानीय लोगों को स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक किया गया। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में समाज कार्य विभाग एवं कृषि विभाग के शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और पूर्व छात्रों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
.jpg)