Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बलियाः नगरा में पीपल के पेड़ से लटका मिला युवती का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार


बलिया। जिले के नगरा थाना क्षेत्र में एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पीपल के पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मृत्यु के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा।

नगरा-रसड़ा मार्ग स्थित मलप मोड़ के समीप रोशन शाह मजार के पास मंगलवार को एक युवती का शव पीपल के पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बाद में मृतका की पहचान नगर के भिटकुना मोड़ निवासी नवाबुल खान की 24 वर्षीय पुत्री रेहाना खान के रूप में हुई।

घटनास्थल से युवती की चप्पलें इधर-उधर बिखरी मिलीं, जबकि एक मोबाइल फोन भी मजार के पास से बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मोबाइल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले साक्ष्यों का परीक्षण किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |