Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बलियाः नवजात बेटियों के स्वागत में मनाया गया श्कन्या जन्मोत्सवश्, सम्मान के साथ बांटी गई बेबी किट


बलिया। बेटियों के जन्म को उत्सव का स्वरूप देने और समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा में श्कन्या जन्मोत्सवश् कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवजात बालिकाओं एवं उनकी माताओं का सम्मान करते हुए उन्हें बेबी किट एवं अन्य आवश्यक सामग्री भेंट की गई तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के निर्देश तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार पौत्स्यायन के मार्गदर्शन में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित हब फॉर इंपावरमेंट ऑफ वीमेन (भ्म्ॅ) के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में नवजात बालिकाओं एवं उनकी माताओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बेबी किट, नवजात शिशु के वस्त्र, डायपर, मच्छरदानी, मिष्ठान एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। साथ ही परिवारों को बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा तथा सरकार की विभिन्न महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. बब्बन यादव, डीएमसी अंजली सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट निकिता सिंह, स्टाफ नर्स, एएनएम, आशा कार्यकर्ता एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने नवजात बालिकाओं और उनके परिजनों को शुभकामनाएं देते हुए बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण का संकल्प दोहराया।

महिला कल्याण विभाग ने कहा कि ष्बेटी है तो भविष्य हैष् की भावना के साथ संचालित यह अभियान समाज में बालिकाओं के प्रति सम्मान और समानता की सोच को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |