Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठी: पुलिस को बड़ी सफलता! चोरी की बाइक के साथ अंतरजनपदीय शातिर अपराधी गिरफ्तार


अमेठी। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमेठी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चल रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत थाना अमेठी पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अंतरजनपदीय शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है।क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में मंगलवार को थाना अमेठी पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने श्रीराम विश्वकर्मा (30 वर्ष) निवासी चन्ना का पुरवा टडवा, थाना मंझनपुर, जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया।पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि बरामद टीवीएस एक्सएल 100 बी मोटरसाइकिल उसने 13 जुलाई 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अमेठी से चोरी की थी। मोटरसाइकिल के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर अंतरजनपदीय अपराधी है, जिसके विरुद्ध अमेठी, प्रयागराज, प्रतापगढ़ एवं कौशाम्बी जनपदों में चोरी, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कुल सात मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में थाना अमेठी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक श्रीराम पाण्डेय, उपनिरीक्षक प्रेमचन्द्र गौतम, हेड कांस्टेबल संदीप मिश्रा एवं कांस्टेबल सुयश मिश्रा शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |