सिंहपुर: धान रोपाई के समय नहर में नहीं दिख रहा है पानी
July 14, 2026
सिंहपुर/अमेठी। जुलाई माह में चल रही धान की रोपाई पर ग्रहण सा लगता दिख रहा है क्षेत्र में किसानों का उत्पीड़न अधिकारियों की लापरवाही इसका जीता जागता उदाहरण शिवरतनगंज रजबहा मामला सिंहपुर क्षेत्र के शिवरतन गंज रजबहा 3 करोड़ 40 लाख से बनाई गई परियोजना में आधिकारिक पुष्टि तो हो गई अगर किसानों का दर्द कोई भी अधिकारी सुनने को राजी नहीं विकास क्षेत्र सिंहपुर की सरकार द्वारा चलाई कई परियोजनाओं में शिवरतनगंज रजबहा के लिए 3 करोड़ 40 लाख की विशेष पैकेज उपलब्ध कराया गया अल्पिका से रजबहा बनी माइनर को अधिकारियों ने कागजी ताना-बाना बुनकर कागजों पर सीमित रखा ऐसे में सवाल आला अधिकारियों पर उठाते हैं जिन्हें किसानों की दुर्दशा ना दिखाई दे रही है ना समझ आ रही है कब जागेगा विभाग इस कुंभ करणी नींद से साढे सात किमी लम्बी इस रजबहा में अभी तक पानी की एक बूंद दिखाई नहीं दे रही है इस रोपाई फसल में किसान बेहाल नजर रहा है सैकड़ो किसानों का परिवार एक-एक निवाले के लिए तरस जाएगा ऐसे में विभाग के अधिकारियों का टेढ़ा-मेढ़ा जवाब किसने की बधाई व्यवस्था पर तरस खाता नजर नहीं आ रहा है।
