Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः किआ इंडिया ने पेश की सिरोस ईवी, 526 किमी रेंज के साथ 25000 में प्री-बुकिंग शुरू


लखनऊ/नई दिल्ली। भारत की अग्रणी मास-प्रीमियम ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी किआ इंडिया ने अपनी दूसरी मास-मार्केट इलेक्ट्रिक एसयूवी सिरोस ईवी पेश करते हुए इसकी प्री-बुकिंग ₹25000से शुरू कर दी है। ग्राहक किआ इंडिया की वेबसाइट और देशभर के अधिकृत डीलरशिप्स के माध्यम से बुकिंग कर सकते हैं।सिरोस ईवी 51.4 केडब्ल्यूएच एक्सटेंडेड रेंज बैटरी के साथ एआरएआई-प्रमाणित 526 किमी (एमआईडीसी फुल) की सेगमेंट-बेस्ट रेंज प्रदान करती है और अपने सेगमेंट में 500 किमी से अधिक रेंज देने वाली पहली एसयूवी है। वहीं, 42 केडब्ल्यूएच बैटरी विकल्प के साथ यह 443 किमी की एआरएआई-प्रमाणित रेंज देती है। इसमें 171 पीएस की सेगमेंट-बेस्ट पावर और 100 केडब्ल्यू डीसी फास्ट चार्जर से मात्र 39 मिनट में 10ः से 80ः तक चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध है।ओनरशिप अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कंपनी लाइफटाइम’ हाई-वोल्टेज बैटरी वारंटी, आकर्षक एश्योर्ड बायबैक कार्यक्रम औरबैटरी-एज-ए-सर्विस (बीएएएस) जैसी सुविधाएं दे रही है। वहीं, मायकिआ ऐप पर के-चार्ज के माध्यम से 23 प्रमुख चार्ज पॉइंट ऑपरेटर्स के 20,300 से अधिक चार्जिंग पॉइंट्स तक एक ही वॉलेट से पहुंच संभव होगी।सिरोस ईवी में सेगमेंट का पहला 76.20 सेमी (30 इंच) ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले पैनल, हार्मन कार्डन 8-स्पीकर प्रीमियम साउंड सिस्टम, ओटीए (ओवर-द-एयर) अपडेट, एडास लेवल-2 के साथ 16 ऑटोनॉमस फीचर्स तथा 25 स्टैंडर्ड हाई-सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।किआ इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी ग्वांगगु ली ने कहा कि कंपनी की श्मूवमेंट दैट इंस्पायर्सश् सोच भविष्य की मोबिलिटी को अधिक सुलभ और प्रेरणादायक बनाने पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि सिरोस ईवी की 526 किमी की सेगमेंट-बेस्ट रेंज, 171 पीएस की पावर, लाइफटाइम बैटरी वारंटी, एश्योर्ड बायबैक और बीएएएस जैसी सुविधाएं भारतीय परिवारों को आत्मविश्वास के साथ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी अपनाने के लिए प्रेरित करेंगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |