सुल्तानपुर/चांदपुर । द हेजलमून स्कूल की शूटिंग अकादमी के छात्रों ने डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज, तुगलकाबाद, नई दिल्ली में 2 जून से 30 जून तक आयोजित 49वीं उत्तर प्रदेश राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर राइफल वर्ग में देवांश तोमर, तरुण कुमार शर्मा एवं हर्षित राजपूत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया।वहीं आई एस एस एफ यूथ एयर राइफल वर्ग में प्रियांशु कुमार, दक्ष कुमार एवं अर्पित कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।इसके साथ ही जी वी महालंकर (नॉर्थ जोन) प्रतियोगिता के लिए धैर्य हर्षी यादव, अन्वी ढाका, प्रियांशी तोमर एवं वंशिका डबास ने क्वालीफाई कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।10 मीटर एयर पिस्टल वर्ग में शुभ डबास, ऋतिक पाल एवं देवांश तोमर ने भी अगले चरण के लिए क्वालीफाई किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि अनुप्रिया पटेल(केंद्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार) तथा उत्तर प्रदेश राज्य राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम सिंह यादव ने द हेजलमून स्कूल के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया।विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन अनिरुद्ध मित्तल ने सभी को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि द हेजलमून स्कूल विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए सदैव समर्पित है। हमें विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विद्यालय और देश का नाम रोशन करेंगे। विद्यालय की निर्देशिका शक्ति अनिरुद्ध मित्तल ने अपने संदेश में कहा कि अनुशासन, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी हैं। विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम और प्रशिक्षकों के समर्पण का परिणाम है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या गरिमा सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। हमें आशा है कि हमारे विद्यार्थी आने वाले समय में और भी बड़े मुकाम हासिल करेंगे।
विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ दीं।
