Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

रुद्रपुर: विधायक शिव अरोरा ने विकसित भारत जी रामजी योजना का विकास भवन मे कार्यक्रम के माध्यम से किया शुभारम्भ! विधायक बोले -जी रामजी योजना से श्रमिकों के जीवन मे आये महत्वपूर्ण परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार


रुद्रपुर। देशभर मे बृहस्पतिवार 2 जुलाई से शुरू हुई टठ-ळ त्।ड ळ योजना की शुरुआत तो वही ऊधम सिंह नगर मे भी इस योजना की शुरुआत हो गई जिसका रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने विकास भवन सभागार मे दीप प्रजलित कर मोदी सरकार महत्वकांशी योजना की विधिवत शुरुआत की ।

वही योजना के शुभारम्भ आवसर पर विकास भवन सभागार पहुंचने पर विधायक शिव अरोरा का प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पुष्प भेट कर स्वागत अभिनंदन किया ।

इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक जिसमें खासकर ग्रामीण क्षेत्र के मजदूर श्रमिकों के उत्थान के लिए वीबी जी राम जी ( विकसित भारत - जी राम जी ) योजना को पूरे देशभर मे लागू किया गया, निश्चित रूप से पहले के मुकाबले इस योजना मे क्रन्तिकारी परिवर्तन किये गये है जहाँ बात करे ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों को अब 100 दिन के स्थान 125 दिन की रोजगार गारंटी दी जायेगी, भुगतान कार्य पुरा होने के 15 दिन के भीतर अनिवार्य रूप से उसको भुगतान किया जायेगा। वही इस योजना मे केंद्र सरकार ने 95600 करोड़ का प्रावधान किया है शेष 55682 करोड़ राज्य सरकारे वाहन करेगी।

विधायक बोले औसत दैनिक मजदूरी को बढ़ाकर 327.40 प्रति कर दिया गया है, ऐसे ही मजदूरी का भुगतान सीधे श्रमिकों के बैंक खाते मे काम के 7 दिन के भीतर होगा, ओर महत्वपूर्ण बात यह है पहले के कानून के मुकाबले किस गांव मे कौन सा कार्य होगा यह निर्णय दिल्ली देहरादून के बजाय स्थानीय स्तर पर ग्राम पंचायत द्वारा तय किया जायेगा। 

विधायक ने जानकारी दी जी रामजी योजना मे स्थायी सम्पत्ति निर्माण के तहत जल संरक्षण, ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर स्कूल अस्पताल सड़क ओर आजीविका संबंधी बुनयादी ढाचे का निर्माण भी स्थानीय श्रमिकों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। जल संकट से निपटने ओर खेती से जुड़े छोटे कार्य को विशेष महत्व दिया जायेगा।

इस योजना की महत्वपूर्ण बात यह है अगर जी राम जी योजना मे आवेदन करने वाले श्रमिक को तय समय सीमा तक रोजगार उपलब्ध नहीं होता तो उसको बेरोजगारी भत्ते का प्रावधान भी रखा गया है।

विधायक बोले विकसित भारत के संकल्प के साथ यह जी रामजी योजना से ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों मजदूरी करने वाले गरीब के जीवन मे महत्वपूर्ण परिवर्तन आने वाले है।

विधायक ने कहाँ विकास भवन मे विधवत जी रामजी योजना की शुरुआत हुई है निश्चित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीब कल्याण के मंत्र को सकार करने की दिशा मे यह जी रामजी योजना निर्णयक सिद्ध होंगी इसका लाभ ग्रामीण क्षेत्र के मजदूर श्रमिकों को काफी होने वाला है, विधायक शिव अरोरा ने महत्वपूर्ण योजना देशभर सहित उत्तराखंड  रुद्रपुर मे लागू करने हेतु विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चैहान,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते है जिनके नेतृत्व मे यह योजना सफलतापूर्वक संचालित होंगी ओर इसका सीधा लाभ हमारे श्रमिकों को मिलेगा।

विधायक ने कहाँ जी रामजी को लेकर सड़क से संसद तक विपक्ष द्वारा लगातार विरोध किया गया मगर यह योजना श्रमिकों के हित मे है ओर इसका लाभ श्रमिकों को होगा।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर, प्रीत ग्रोवर, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, जिला विकास अधिकारी, बीडीओ गदरपुर अतिया परवेज खान, आशित कुमार,परियोजना अधिकारी हिमांशु जोशी,हेम कांडपाल, छतरपुर प्रधान हरीश भट्ट, भगवानपुर प्रधान विनीत सोलंकी, बीडीसी राजेंद्र सैनी आदि लोग मौजूद रहें।।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |