प्रतापगढः मारपीट व धमकी को लेकर पांच पर एससीएसटी का मुकदमा दर्ज
July 14, 2026
प्रतापगढ़। मारपीट गालीगलौज व धमकी को लेकर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ एससीएसटी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जिले में उदयपुर थाना क्षेत्र के उदयपुर निवासी शिवम पुत्र रामजी ने पुलिस को दी गई तहरीर मे कहा है कि बीती बारह जुलाई की शाम साढ़े सात बजे वह सांगीपुर से घर लौट रहा था। आरोप है कि अठेहा दलापटठी के समीप चकबरमला दलापटटी गांव के शिवमूरत पुत्र कल्लू वर्मा जीतू वर्मा पुत्र राम भरोसे, रमेश पुत्र कल्लू वर्मा, सुरेंद्र वर्मा पुत्र सितलू वर्मा, हरकेश वर्मा ने एकराय होकर उसे मारापीटा। आरोपियो ने जातिसूचक गाली देते हुए पीड़ित का मोबाइल फोन तोड़ दिया व जानलेवा धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक दीप नारायण का कहना है कि जांच के बाद पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
.jpg)