Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश भुगत रहा आर्थिक तबाही-प्रमोद तिवारी


राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता ने चरम पर पहुंची मंहगाई को लेकर पीएम मोदी को कटघरे मे किया खड़ा

लालगंज/प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा है कि मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियो के कारण  देश मौजूदा समय में आर्थिक तबाही और बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है। उन्होने पीएम मोदी को निशाने पर रखते हुए तंज कसा कि उनकी दिन रात की मेहनत रंग लाई, और ढेर सारे सम्मान भी उनकोे मिले है, जिसकी कीमत आज देश की जनता चुका रही है। उन्होने कहा कि ताजा आंॅकड़ों के अनुसार आज खुदरा महंगाई दर 4.38 हो गयी है, और महंगाई पिछले लगभग 18 महीनों के सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुये आज चरम पर पहंुॅच गयी है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि शहरी क्षेत्र में महंगाई की दर 5.09 है और जहांॅ देश की अधिक आबादी रहती है उस गा्रमीण क्षेत्र में महंगाई की दर 5.45 है। उन्होनें कहा कि बढ़ती मंहगाई की मार से लोगों को अपने परिवार का जीवनयापन करना कठिन हो गया है। वहीं सांसद प्रमोद तिवारी ने आपातकाल के संदर्भ में भाजपा सांसद श्री निशिकांत दुबे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुये कहा है कि वे किस मंुॅह से आपातकाल की बात कर रहे हैं। उन्होने सवाल उठाया कि आज कोई भी नागरिक, जो मोदी सरकार की खिलाफत कर रहा है तो क्या उसके खिलाफ ई.डी., सी.बी.आई. और इनकम टैक्स विभाग का गलत इसतेमाल मोदी सरकार द्वारा नहीं किया जा रहा है ? उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि भारत का संविधान जो हमें अभिव्यक्ति की आजादी देता है, क्या आज लागों की अभिव्यक्ति की आजादी खतरे में नहीं पड़ गयी है ? श्री  तिवारी ने कहा है कि यदि श्री निशिकांत दुबे जी को अपनी सरकार पर इतना ही गर्व है तो प्रेस की स्वतंत्रता और मीडिया की निष्पक्षता पर लोग खुलेआम सवाल क्यों उठा रहे हैं ? सांसद प्रमोद तिवारी ने बीजेपी व निशिकांत दुबे जैसे बडे बडे नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि वे पहले अपने गिरेबांॅ में झांककर देखे फिर दूसरों पर आरोप लगायें। सांसद प्रमोद तिवारी का बयान मंगलवार को मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल के हवाले से निर्गत हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |