Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः दलितों की दबंगई, पक्का मकान होने के बाद भी कर रहें हैं दूसरे की भूमि पर कब्जा, लेखपाल ने रुकवाया निर्माण


कुंडा/प्रतापगढ़। दूसरी ग्राम सभा के रहने वाले दलितों ने खुद को गरीब और दीन-हीन दिखाकर दूसरी ग्राम सभा में स्थित दूसरे की जमीन पर कब्जा करके निर्माण करना शुरू कर दिया तो पीड़ित ने एसडीएम से शिकायत कर दी। एसडीएम के आदेश के बाद मौके पर पहुंचे लेखपाल ने निर्माण कार्य रुकवा दिया और हिदायत दिया कि अवैध रूप से कब्जा करके निर्माण न किया जाय।

महेशगंज थाना क्षेत्र के अंजनी मजरे ऐंधा गांव के रहने वाले अंजनी कुमार मिश्र एवं मोती लाल ने एसडीएम कुंडा से शिकायत किया कि ऐंधा ग्राम सभा में उनकी पुश्तैनी आबादी गाटा संख्या 1799 तथा भूमिधरी भूमि गाटा संख्या 1802 पर वर्षों से उनका वैध कब्जा चला आ रहा है तथा राजस्व अभिलेखों में भी उनका नाम भी दर्ज है। राजस्व अभिलेख में नाम दर्ज होने एवं मौके पर उनका कब्जा होने के बावजूद भी दूसरी ग्राम सभा काजीपुर गुलाम जाफर ग्राम सभा के निवासी बुधई सरोज, राजकुमार सरोज, मंगरे, उमेश सरोज समेत अन्य लोग, जो अनुसूचित जाति से हैं, अपने गांव में पक्का मकान होने के बावजूद खुद को गरीब और भूमिहीन बताकर दूसरी ग्राम सभा में स्थित उनकी भूमि पर जबरन कब्जा करके निर्माण कर रहें हैं। अवैध निर्माण का विरोध करने पर उनको फर्जी एससीध्एसटी एक्ट में फसाने और जान से मारने की धमकी देते हैं। धमकी देकर विपक्षियों ने उनके भूमि के एक बड़े हिस्से पर कब्जा भी कर लिया है। पुलिस द्वारा मना करने के बावजूद भी दबंग विपक्षी निर्माण कार्य करतें चले जा रहें हैं। एसडीएम कुंडा के आदेश पर गुरुवार को क्षेत्रीय लेखपाल आशीष मौर्य ने पुलिस लेकर मामलें की जांच करने के बाद अवैध रूप से हो रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया। पीड़ित का कहना है कि वर्तमान समय में नगर पंचायत बन जाने के कारण इलाके के कुछ भूमाफिया किस्म के लोग उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहें हैं।इस संबंध में लेखपाल आशीष मौर्य का कहना है कि निर्माण रुकवा दिया और भविष्य में भी बिना किसी न्यायिक आदेश के निर्माण कार्य पर रोक लगाई गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |