Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः सांसद-विधायक निधि के लंबित कार्यों पर सीडीओ की नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार! लंबित परियोजनाओं पर सीडीओ की कड़ी चेतावनी, निविदा प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश


प्रतागपढ़। जिले में गुरुवार को मुख्य विकास अधिकरी डा0 राममोहन मीना की अध्यक्षता में मा0 सांसदध्विधायक गण के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं के साथ त्वरित आर्थिक विकासध्पूर्वांचल विकास निधिध्सांसद निधिध्विधायक निधि से कराये जा रहे कार्यो की समीक्षा विकास भवन सभागार में की गयी। समीक्षा में वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 में त्वरित आर्थिक विकास योजना से रूपये 2926.75 लाख की लागत से स्वीकृत 156 कार्यो में 08 कार्य प्रगति पर तथा अवशेष कार्य निविदा की प्रक्रिया में पाये गये। निविदा की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराते हुये सभी कार्यो को माह नवम्बर 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। योजनान्तर्गत भयहरणनाथ धाम में कन्वेशन सेन्टर का निर्माण हेतु अब तक भूमि सीमांकन न होने पर सम्बन्धित उपजिलाधिकारी को 02 दिवस में सीमांकन कराने के निर्देश दिये गये।

पूर्वांचल विकास निधि (जिलांश) से वित्तीय वर्ष 2025-26 में रुपये 1589.106 लाख की लागत से स्वीकृत कुल 422 कार्यो को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये गये एवं वर्ष 2025-26 में राज्यांश के अन्तर्गत रूपये 1331.820 लाख की लागत से स्वीकृत कुल 101 कार्यो में मात्र 02 कार्य पूर्ण तथा 97 कार्य निविदा पर पाये गये। निविदा की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करते हुये, सभी कार्यो को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। 

मा0 सांसद प्रतापगढ़ के वर्ष 2024-25 के सांसद निधि से स्वीकृत अपूर्ण 09 कार्यो के सम्बन्ध में अधिशासी अभियन्ता यू0पी0एस0आई0सी0 प्रयागराज से जानकारी करने पर उनके द्वारा भूमि विवाद होने की स्थिति से अवगत कराया गया, जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुये राजस्व विभाग से सहयोग प्राप्त कर विवाद निस्तारित कर 15 दिवस के अन्दर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। 

विधायक निधि योजनान्तर्गत स्वीकृत कार्यो के सापेक्ष अत्यधिक संख्या में अपूर्ण कार्यो के सम्बन्ध में सहायक अभियन्ता ग्रा0अभि0वि0 से पूछे जाने पर उनके द्वारा समुचित उत्तर नहीं दिया जा सका, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अत्यधिक नाराजगी व्यक्त की गयी। समीक्षा में अनुपस्थित पाये गये कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग, यू0पी सिडको, क्षेत्रीय प्रबन्धक यू0पी0एस0आई0सी0 प्रयागराज को कारण बताओ नोटिस निर्गत करने के निर्देश दिये गये। कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया गया कि जनपद में लगाये गये हाईमास्ट लाईटों का सत्त पर्यवेक्षण करते हुये जहॉ लाईटे खराब पायी जाये उन्हे तत्काल ठीक कराया जाये। मा0 जनप्रतिनिधि द्वारा प्रस्तावित सभी कार्यो को समय-सीमा में गुणवत्तापुर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। बैठक में परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 दयाराम यादव, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रियंका सोनी एवं मा0 सांसदध्विधायक के प्रतिनिधि एवं सम्बन्धित कार्यदायी संस्था के अधिकारी उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |