प्रतापगढः घायल मिला सारस, इलाज के लिए ले गये वनकर्मी
July 15, 2026
लालगंज/प्रतापगढ़। विकासखण्ड लालगंज की ग्राम पंचायत रंगौली में सोमवार को एक खेत में घायल सारस के मिलने की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम इलाज के लिए उसे साथ ले आयी। घायल सारस की हालत अब खतरे से बाहर बतायी जा रही है। रंगौली ग्राम प्रधान दिनेश सिंह ने सारस को घायल अवस्था में खेत में पड़े देखा तो इसकी सूचना वन विभाग में दी। सूचना पर पहुंचे वनकर्मी रेस्क्यू कर घायल सारस को इलाज के लिए साथ ले गये। वन क्षेत्राधिकारी प्रेमचंद्र मिश्र ने बताया कि घायल सारस का इलाज चल रहा है। उसके पैर में चोट लगी है, सारस की हालत अब खतरे से बाहर है।
.jpg)