प्रतापगढः जमीनी रंजिश में की मारपीट, महिला पर केस
July 15, 2026
लालगंज/प्रतापगढ़। जमीन की रंजिश को लेकर महिला व उसके पति के साथ मारपीट की घटना को लेकर पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के करमाइन हनुमानपुर गांव की प्रेमा देवी पत्नी श्यामलाल सरोज ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती तेरह जुलाई को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे छत्तू हाता स्थित अपने खेत में धान की रोपाई करने जा रही थी। पीड़िता का आरोप है कि इसी बीच गांव की रेखा देवी पत्नी उमेश जमीन की रंजिश को लेकर पीड़िता को मारने पीटने लगे। बचाव में पहुंचे पीड़िता के पति तथा दूधनाथ पुत्र रामआसरे को भी आरोपी रेखा ने मारापीटा। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते भाग निकली। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
.jpg)