Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः पट्टी सर्किल की कमान संभालते ही एक्शन में दिखे नए सीओ प्रदीप सिंह


प्रतापगढ़।जनपद में पट्टी सर्किल को नए क्षेत्राधिकारी (सीओ) के रूप में प्रदीप सिंह मिल गए हैं। उन्होंने विधिवत पट्टी सर्किल का कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने पट्टी कोतवाल आनंदपाल भदौरिया समेत सर्किल के सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की और अपराध नियंत्रण, प्रभावी पुलिसिंग तथा जनसुनवाई को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

बैठक में नए सीओ ने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क निगरानी रखने तथा आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

गौरतलब हो कि पट्टी में तैनात रहे क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार रघुवंशी का तबादला जिला मुख्यालय होने के बाद यह पद रिक्त हो गया था। अब प्रदीप सिंह के कार्यभार संभालने से पट्टी सर्किल की पुलिस व्यवस्था को नया नेतृत्व मिल गया है। पट्टी सर्किल की जनता को इस बात की खुशी है हमारे सर्किल क्षेत्र में एक तेजतर्रार अधिकारी का आगमन हुआ है। लोगों ने उम्मीदें जताई है कि अब पट्टी क्षेत्र में अपराधियों का नहीं कानून का बोलबाला होगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |